टिकटॉक के विकल्प में इंस्टाग्राम का रील फीचर रोलआउट होने के बाद अब यूट्यूब ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए शाॅर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म शॉर्ट्स (Shorts) को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यहां यूजर्स टिकटॉक की तरह ही छोटे-छोटे वीडियो बना सकेंगे।
बता दें कि चीनी ऐप के बैन होने के बाद से ही यूट्यूब पर टिकटॉक ऐप के विकल्प को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। बता दें कि भारत में जब से टिकटॉक बैन हुआ है तब से अब तक कई शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप लॉन्च हो चुके हैं। अब इस कड़ी में यूट्यूब का नाम भी जुड़ गया है।
यूट्यूब ऐप पर शॉर्ट्स बनाने के स्टेप्स
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन पर यूट्यूब ऐप को ओपन करें। यह भी देख लें कि आपके फोन में इस ऐप का लेटेस्ट वर्जन मौजूद हो। आप चाहें, तो इसे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर भी अपडेट कर सकते हैं।
- इसके बाद प्लस बटन पर टैप करें, जो आपको ऐप में नीचे की तरफ सेंटर में मिलेगा। इसकी मदद से आप शोर्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।
- यहां पर अब आप अपने वीडियो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। जब क्लिक रिकॉर्ड हो जाता है, तो आप उसकी स्पीड को चेंज कर सकते हैं, उसके साथ म्यूजिक जोड़ सकते हैं और अपनी सुविधा के हिसाब से वीडियो क्लिप को ट्रिम भी कर सकते हैं।
- जब आपको लगता है कि वीडियो क्लिप की रिकॉर्डिंग सही तरीके से हो गई है, तो आप उसे अपने चैनल पर अपलोड कर सकते हैं।




إرسال تعليق