इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं ये 5 चीजें, आज से ही बना लें दुरी


वर्तमान समय में कोरोना का कहर जारी हैं और मॉनसून भी आ चुका हैं। सभी को इस दौरान अपने इम्यून सिस्टम को मजबूर बनाए रखने की जरूरत हैं ताकि इससे लड़ा जा सकें। इसके लिए सबसे जरूरी हैं कि अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोग कई चीजों का सेवन कर रहे हैं। लेकिन कुछ चीजों का सेवन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर रहा हैं। आज इस कड़ी में आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की जगह कमजोर कर देती हैं।

1. शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह बात सभी को पता है, लेकिन जो लोग शराब पी रहे हैं और अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने वाले लोगों को बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।


2. एक शोध में पता चला है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। शोध में ये दावा किया गया है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

3. मीठी चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। मीठी चीजों का अधिक सेवन करने से डायबिटीज का खतरा भी रहता है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो मीठी चीजों का सेवन कम कर दें।


4. अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से सूजन की समस्या भी होने लगती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो कैफीन का सेवन कम करें। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि आपने सोने से 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन नहीं करना है।

5. सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है, इसलिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने