महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण में मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को कोरोना के 17 हजार से अधिक मामले आए थे और आज यह आंकड़ा 18 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिला जनाकारी के मुताबिक राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18105 नए केस सामने आए हैं।
इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 843844 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिला जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 391 लोगों की मौत हुई है। इली के साथ मौत का आंकड़ा 25586 पहुंच गया है।
वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,727 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 45 और मरीजों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34432 हो गई है।
उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 के 1177 मरीजों की मौत हो चुकी है जिनमें से 895 मरीज नागपुर के थे और बाकी जिले के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों के थे। अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को कम से कम 1226 मरीज ठीक हो गए। जिले में अब तक कोविड-19 के 22882 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 10373 मरीजों का इलाज चल रहा है।




एक टिप्पणी भेजें