केंद्र सरकार ने साफ किया है कि इस तरह की कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। महिलाएं ऐसे किसी भी मैसेज पर बिलकुल भरोसा न करें। इस मैसेज के जरिये आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकती हैं। वीडियो संदेश में कहा जा रहा है कि कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार महिलाओं को ध्यान में रखकर वैभव लक्ष्मी योजना के तहत अपना कारोबार शुरू करने के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन आसान शर्तों पर उपलब्ध करा रही है। ये लोन सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंचेगा। जो भी महिला अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चहती है उन्हें ये लोन मिलेगा।
PIB Fact Check में साफ कहा गया है कि यह दावा झूठा है। केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। बता दें कि पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। पीआईबी का सुझाव है कि कोरोना संकट की घड़ी में ही नहीं, देश में जब भी खराब हालात बनते हैं, तब ऐसी फेक न्यूज सोशल मीडिया में प्रसारित होती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से मिली सूचना को अच्छे से परखने के बाद ही भरोसा करें।
दावा: वैभव लक्ष्मी योजना के तहत केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 4 लाख रुपए तक का व्यापार लोन प्रदान कर रही है। #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। pic.twitter.com/FJo2FGez0Q— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 22, 2020

एक टिप्पणी भेजें