इस स्कीम का फायदा लेने के लिए पति और पत्नी की आयु शादी की पंजीकृत तारीख के अनुसार 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। जबकि उनकी कुल आय 38 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। योजना के तहत कपल को मिलने वाले रुपए के लिए भी अलग-अलग मानक होंगे। अगर नवविवाहित जोड़े की उम्र 35 साल है और उनकी आय 33 लाख रुपए है तो उन्हें आधी रकम मिलेगी। यानि उन्हें महज 2.1 लाख रुपए दिए जाएंगे। ये अनोखी स्कीम जन्मदर को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
असल में जापान में नई पीढ़ी शादी बहुत देर से करती है जिस वजह से वहां पर जन्मदर काफी गिर गया है। इसलिए सरकार अपने युवाओं को इस तरह के प्रस्ताव दे रही है ताकि वो शादी में रुची दिखाएं और साथ ही वहां पर जन्म दर को बढ़ाया जा सके। फिलहाल जापान में 100 से अधिक आयु वाले सबसे ज्यादा लोग हैं जो अपने आप में चिंता का कारण बनता जा रहा है।




إرسال تعليق