राशिफल 27 सितंबर 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि व दिन रविवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। लेकिन, मन के अनुसार कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। पारिवारिक मनमुटाव की संभावना के बीच समय रहते धन संचय कर लें।

2. वृषभ राशि :- कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

3. मिथुन राशि :- आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

4. कर्क राशि :- ये मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्थता के चलते आज भी कुछ कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिलने की संभावना के साथ ही वाहन सुख संभव।

5. सिंह राशि :- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिकता को बदलने की जरूरत के बीच उचित होगा व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

6. कन्या राशि :- आपकी वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होने के बीच मोज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

7. तुला राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलने के बीच पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।

8. वृश्चिक राशि :- पैत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के कुछ अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आज आगमान हो सकता हे। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

9. धनु राशि :- आज नये अनुबंध हो सकते हैं। समय श्रेष्ठ है। जो भूमि आप ने क्रय की है, वो आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती हे। पैसों का लेन—देन आज संभल कर करें।

10. मकर राशि :- आप आपने कार्य के प्रति गंभीर रहें। परिजनों के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

11. कुम्भ राशि :- सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

12. मीन राशि :- दिन की शुरुआत प्रसन्नता स होगी। साथ ही आज कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है। ध्यान रहे जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं,आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم