राशिफल 26 सितंबर 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि व दिन शनिवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

2. वृषभ राशि :- रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद की आशंका के बीच वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। मन ही मन कुछ चल रहा है, बेहतर होगा किसी समझदार से सलाह लें।

3. मिथुन राशि :- कई दिनों से रुके कार्य आज कर लें, लाभ होगा। समाज के कुछ लोगों के कारण आप को समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रुका धन आने के अभी आसार नहीं हैं।

4. कर्क राशि :- आपको जब क्रोध आता है तो आपका नियंत्रण खुद पर नहीं रहता, ध्यान रखें क्रोध उन्नति का शत्रु है। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न दें, नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।

5. सिंह राशि :- पूर्व नियोजित कार्य की रुपरेखा से व्यवसायिक उन्नति होगी। सन्तान के स्वास्थ पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आप को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा।

6. कन्या राशि :- संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व पारिवारिक समस्याओं का समाधान किसी संत के द्वारा होगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

7. तुला राशि :- अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखे,लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आ कर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने के वे निर्णय लेंगे, जो लाभकारी होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च होगा।

8. वृश्चिक राशि :- प्रियजनों से भेट की संभावना के बीच संतान के विवाह समबंधित समस्या का समाधान होगा। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी हे। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

9. धनु राशि :- चंचल स्वभाव के कारण आपना नुकसान कर सकते हैं। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, क्योंकि उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

10. मकर राशि :-  नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जिद के चलते पारिवारिक कलह संभव है।

11. कुम्भ राशि :- रुका धन नहीं आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन होने के बाद भी अभी विलंभ है।

12. मीन राशि :- कॅरियर के प्रति सजग रहे। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि कैसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने