दिल्ली में फिर अपना विकराल रूप दिखा रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में इतने पॉजिटिव आये सामने


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। हाल के समय में रोज ही पिछले दिन से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। शुक्रवार को भी राजधानी में 2914 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। गुरुवार के 2737 केस के मुकाबले यह संख्या 177 ज्यादा है।


दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 2914 नए मामलों के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 85 हजार 220 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 13 लोगों की कोरोना महामारी के कारण जान गई है। इस तरह राजधानी में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4513 तक पहुंच गई है।


कुल 1 लाख 85 हजार 220 मामलों में से 1 लाख 61 हजार 865 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आज कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1751 रही। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 हजार 842 है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 9822 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم