साल 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी तक से अब तक 12 सीजन हो चुके हैं और वीवो तीसरी टाइटिल प्रायोजक कंपनी है। साल 2008 में पहली बार जब इस टी20 लीग की शुरुआत हुई तो भारतीय रियल स्टेट कंपनी DLF के साथ 5 साल के लिए करार हुआ था। इसके बाद 2013 में अमेरिका की कोल ड्रिंग कंपनी पेप्सी को के साथ 5 साल का करार हुआ। 2017 में चीनी मोबाइल कंपनी वीवो को साथ 5 साल का करार किया गया था।
वीवो इंडिया ने 2017 में आइपीएल के मुख्य प्रायोजन अधिकार 2199 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। इससे लीग को हर सत्र में उसे करीब 440 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। इस चीनी मोबाइल कंपनी ने सॉफ्ट ड्रिंक वाली दिग्गज कंपनी पेप्सिको को हटाया था, जिसका 2016 में 396 करोड़ रुपये का अनुबंध था।




एक टिप्पणी भेजें