इस बार दोपहर में कुल 10 मैच होंगे जो साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे। आईपीएल को लेकर सभी फ्रेंचाइजीज ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर दी हैं। ऐसे में भला खिलाड़ी इससे पीछे कैसे रह सकते हैं। तमाम बड़े खिलाड़ी अब नेट्स का रुख कर चुके हैं। नेट्स में घंटों पसीना बहाकर भारतीय क्रिकेट के इस महाकुंभी की तैयारी की जा रही है।
हाल में में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से तस्वीर साझा की इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि खिलाड़ी आईपीएल को लेकर कितने उत्साहित हैं।
मुंबई इंडियन्स की जर्सी में रोहित शर्मा विकेट के लिए अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं एयरपोर्ट की तरफ भाग रहा हूं ताकि यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ सकूं।”
इसी तरह दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे डाइव लगाते हुए एक फोटो साझा की। इस फोटो के साथ कार्तिक ने लिखा, “दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए मैं इस कदर तैयार हूं।”



إرسال تعليق