फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘राजस्थान रायल्स यह सूचित करना चाहता है कि उनके क्षेत्ररक्षक कोच दिशांत याग्निक को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।' फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘यह परीक्षण यह ध्यान में रखते हुए किया गया कि टीम सदस्यों को यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिये अगले हफ्ते मुंबई में इकट्ठा होना है।'
आगे कहा गया, ‘फ्रेंचाइजी ने यूएई की यात्रा करने वाले सभी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रबंधन के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा सिफारिश की गयी दो जांच के अलावा एक अतिरिक्त परीक्षण कराने का फैसला किया था।' याग्निक इस समय अपने गृहनगर उदयपुर में हैं और उन्हें 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के लिये अस्पताल में भर्ती किये जाने की सलाह दी गयी है।




एक टिप्पणी भेजें