सुशांत सिंह के केस में अब एक और नया खुलासा, पुलिस को शव के पास मिला था टूटा बेल्ट


सुशांत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को शव के पास से गाउन का टूटा बेल्ट मिला था। बता दे मुंबई पुलिस ने कहा था कि उनके घटनास्थल पर पहुंचने से पहले सुशांत के कमरे का दरवाजा खुल गया था, और शव को नीचे उतार दिया गया था। मुंबई पुलिस के अनुसार रविवार 12:30 बजे उन्हें इस हादसे के बारे में सूचना मिली थी।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मेें मुंबई पुलिस की छवि खराब हो रही है। उन्हें सीबीआई जांच का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि सहयोग करना चाहिए।

सुशांत के भाई नीरज सिंह ने संजय राउत को नोटिस भेजा है। संजय राउत को माफी मांगने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया है। अगर माफी नहीं मांगी तो एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुशांत के परिवार को लेकर बयानबाजी की थी।

सुशांत सिंह के शव को लेकर जाने वाले एंबुलेंस के अटेंडेंट ने बताया था कि शव पर कई जगह निशान थे और उनके पैर भी मुड़े हुए थे। इतना ही नहीं सुशांत की गर्दन भी अव्यवस्थित थी।

Post a Comment

और नया पुराने