आईपीएल सीजन-13 का स्पॉन्सर काैन होगा, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। चीनी कंपनी वीवो से झटका खाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) नए स्पॉन्सर की तलाश में हैं। ऐसे में जीयो, एमेजॉन, टाटा ग्रुप, ड्रीम 11 और बाय जो जैसी कंपनिया आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सशिप में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं। वहीं अब योग गुरू बाबा रामदेव भी इस रेस में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि स्पॉन्सरशिप के लिए बोली लगा सकती है।
बता दें कि वीवी कंपनी ने 5 साल के लिए करार किया था, लेकिन उन्होंने इस साल होने वाले सीजन के लिए करार तोड़ दिया है। 2021 से लेकर 2013 तक होने वाले तीन सीजन के लिए वीवो स्पॉन्सर होगा। बीसीसीआई को वीवो से तय हुए करार के अनुसार एक साल के 440 करोड़ मिलते थे। वीवो ने 2017 में आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार 2199 करोड़ रुपए में हासिल किए थे।




एक टिप्पणी भेजें