भारत में कोरोना का कहर, पहली बार 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें


भारत में पिछले कुछ दिनों में दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में रोजाना 50 हजार से भी ज्यादा केस आ रहे हैं। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले एक बड़ी चिंता का कारण बन रहे हैं हालांकि इन सबके बीच जो राहत की बात है वो यह कि रिकवरी रेट में भी काफी इजाफा हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में 62,064 नए मामले सामने आए हैं और एक ही दिन में कोरोना से 1,007 लोगों की मौत हुई है।


सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना के कुल केस 22 लाख के पार चले गए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2215,075 तक पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या 44,386 तक पहुंच गई है। देश में 6,34,945 कोरोना के एक्टिव केस हैं जबकि 15,35,744 लोगों ने वायरस से जंग जीत ली है और ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।


वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक डॉ लोकेश शर्मा ने कहा, ''शनिवार (8 अगस्त) को रिकॉर्ड 7,19,364 नमूनों की जांच की गई जो एक दिन में सर्वाधिक है। भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए प्रति मिनट करीब 500 नमूनों की जांच की जा रही है और प्रतिदिन जांच क्षमता बढ़ गई है।

Post a Comment

और नया पुराने