शुभ मुहूर्त सहित जानें क्यों खास है इस बार रक्षाबंधन का पर्व


रक्षाबंधन का यह पवित्र त्यौहार इस बार 3 अगस्त यानि सोमवार के दिन है। वहीं इस पावन पर्व पर विशेष योग भी बन रहे हैं। दरअसल पूर्णिमा तिथि पर सूर्य-शनि समसप्तक योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।


वैदिक ज्योतिष में सूर्य शनि समसप्तक योग बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा वालों को कार्यक्षेत्र में ग्रोथ और इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। प्रीति योग का मतलब है प्रेम का विस्तार करने वाला योग। अगर आपका प्रिय आपसे रूठ गया है तो आप उसको मना सकते हैं और प्रेम विवाह में आ रही अड़चने भी खत्म हो जाएंगी। आयुष्मान योग में किए गए शुभ कार्य का शुभ फल काफी लंबे समय तक मिलता है, इसलिए यदि आप किसी शुभ काम को इस योग में शुरू करते हैं तो काफी उत्तम रहता है। सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग है, इस योग में सभी इच्छाएं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शुरू किया गया कार्य निश्चिततौर पर सफलतापूर्वक संपन्न होता है।


शुभ महूर्त
रक्षा बंधन तिथि - 03 अगस्त 2020, सोमवार
रक्षाबंधन पहला शुभ मुहूर्त सुबह 9.28 से 10.30 बजे तक
दूसरा मुहूर्त दोपहर 1.30 से शाम के 6 बजे तक
तीसरा मुहूर्त शाम 6 बजे से 7.30 तक
रात्रि में 10.30 से लेकर मध्यरात्रि 12 बजे तक 

Post a Comment

أحدث أقدم