बता दें कि 31 जुलाई को ईडी ने रिया और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। यह मामला कथित रूप से दिवंगत अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपये के "संदिग्ध लेनदेन" से संबंधित है। इसी मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह 11:50 बजे रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थीं।
बता दें इस बारे में रिया चक्रवर्ती के वकील ने ईडी से गुहार की थी कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ नहीं करें। मगर ईडी ने उनके एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया है. 12 बजे ईडी ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके लिए अपना बयान दर्ज करने के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हुई हैं।



إرسال تعليق