अब देश के बाहर भी उठने लगी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग, कैलिफोर्निया में दिखा पोस्टर


सुशांत के चाहने वाले एक्टर को इंसाफ दिलाने को लेकर एक मुहीम अलग-अलग माध्यम से शुरू हुई है। सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर फैंस दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत को न्याय दिलाने की मांग अब अमेरिका भी पहुंच गया है।

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बिलबोर्ड की तस्वीर अपने इंस्टा पर शेयर की है। इस तस्वीर र के साथ 'जस्टिस फॉर सुशांत' लिखा गया है। श्वेता ने इस इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-"कैलिफोर्निया में भाई का बिलबोर्ड ... महान मॉल पार्कवे से निकलने के ठीक बाद यह 880 उत्तर की ओर है। अब यह आंदोलन दुनियाभर में पहुंच चुका है।
बता दें कि इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता ने एक और पोस्ट में किया था। इसमें उन्होंने सुशांत के लिए न्याय की मांग की थी। श्वेता हाथ में एक व्हाइट बोर्ड थामा हुआ था। इसमें लिखा था- हम जीतेंगे, लव यू भाई, ईश्वर हमारे साथ हैं।

Post a Comment

और नया पुराने