इयोन मोर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज में आयरलैंड का ‘क्लीनस्वीप’ भले ही नहीं कर पाई हो लेकिन मोर्गन ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 211 छक्के दर्ज हैं। एमएस धोनी ने ये रिकॉर्ड अपने पास 6 साल से अधिक समय से रखा था। मोर्गन ने इस मैच में कुल 4 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान बन गए।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 124 मैचों (बतौर कप्तान) में 135 छक्कों के साथ पांचवें नंबर परर हैं। मोर्गन ने वनडे में 144 और टी20 इंटरनेशनल में 71 छक्के जड़े हैं। ये दोनों फॉर्मेट में किसी कप्तान का सर्वाधिक है। उन्होंने 163 मैचों ये उपलब्धि हासिल की है जो धोनी के 332 मैचों से आधे से भी कम है।



एक टिप्पणी भेजें