मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में कल तक दी भारी से भारी बारिश की चेतावनी!


जुलाई माह में निराश करने के बाद मानसून एक बार फिर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के 20 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश से भी अधिक अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कल सुबह तक भारी से भारी बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग ने गुरुवार को अपने ताजा बुलेटिन में प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि 20 जिलों में भारी बारिश और अति भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।


मौसम विभाग ने गुरुवार को जिन जिलों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुरकला जिले शामिल हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم