दिल्ली दंगे को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। हिंसा का मास्टर माइंड और आम आदमी पार्टी का निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने पुलिस के सामने जो कबूल किया है वो हैरान करने वाला है। ताहिर हुसैन के कबूलनामे के मुताबिक जब वो 2017 में आम आदमी पार्टी का पार्षद बना तब से ही उसके मन में था कि मैं अब राजनीति और पैसों की बदौलत हिंदुओ को सबक सीखा सकता हूं। ताहिर हुसैन ने कहा, 'मेरे जानकर खालिद सैफी ने कहां कि तुम्हारे पास राजनीतिक पावर और पैसा दोनों है जिसका इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ और कौम के लिए करेंगे। मैं इसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद खालिद सैफी मेरे पास आया और बोला की इस बार अब हम चुप नहीं बैठेंगे। इसी बीच राम मंदिर का भी फैसला आ गया और CAA कानून भी आ गया अब मुझे लगा कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है। अब तो कुछ कदम उठाना पड़ेगा।'




إرسال تعليق