प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन साल की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणियों की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए है। इसके तहत रविवार मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे तक (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के पर्व पर पुलिस को सघन गश्त करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि रक्षाबन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए, कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए और पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।

إرسال تعليق