दुबई से आ रहे विमान के अचानक खाई में गिर जाने से यहां चारों ओर चीख-पुकार, खून से सने कपड़े, डरे सहमे रोते हुए बच्चे और एंबुलेंस के सायरन की आवाजों ने इलाके को दहला दिया। एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार शाम को केरल में कोझिकोड हवाई पट्टी से फिसल कर खाई में गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया। इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि तेज आवाज सुन कर वो हवाईअड्डे की ओर भागा था। छोटे बच्चे सीटों के नीचे फंसे हुए थे, बहुत से लोग घायल थे और ये बेहद दुखद था। उनमें से कई की हालत गंभीर थी। कई लोगों के पैर टूटे हुए थे, मेरे हाथ और कपड़े घायलों के खून से सने हुए थे।
बचाव अभियान में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने बताया, 'घायल पायलट को विमान से कॉकपिट तोड़कर निकाला गया। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती लोगों ने यात्रियों को कार से कोझीकोड और मलाप्पुरम जिले के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाना शुरू कर दिया था।'





إرسال تعليق