टीवी की ‘नागिन’ निया शर्मा ने रेड आउटफिट में शेयर की खूबसूरत तस्वीर, देखें


टीवी की ‘नागिन’ निया शर्मा अपने लुक्स की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैशन के मामले में निया शर्मा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं और अपनी डिफरेंट च्वॉइज की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।


इसी बीच हाल ही में निया शर्मा ने रेड आउटफिट में खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भी वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


निया शर्मा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ”ना… मैं लाउड नहीं हूं… हूं क्या? ओके शुक्रिया”.


दरअसल, इन तस्वीरों में निया स्कार्लेट रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। निया रेड कलर के क्रॉस नेक टॉप और साथ में मैचिंग कलर के प्लाजो में नजर आ रही हैं। निया ने अपने मेकअप को काफी बोल्ड रखा है।

Post a Comment

أحدث أقدم