अमेरिकन इंडियन पब्लिक अफेयर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने बताया था कि ये जीवन में एक बार या सदी में एक बार होने वाली घटना नही हैं। बल्कि, पूरी मानवजाति के जीवन में इस तरह के मौके एक ही बार आते हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए हमने टाइम्स स्क्वायर को चुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर की नींव रखी। इसके बाद उन्होंने कहा कि राम सबके हैं, राम सबमें हैं। उन्होंने कोरोना काल में राम की मर्यादा का महत्व भी बताया। मोदी ने भूमि पूजन के बाद पूजन स्थल की मिट्टी को माथे से लगाया। इससे पहले रामलला के दर्शन के वक्त मोदी ने साष्टांग प्रणाम किया।
भूमि पूजने से पहले अयोध्या को पूरी तरह से सजा दिया गया। जगमग रोशनी से शहर की तस्वीर देखते ही बन रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब भूमि पूजन के लिए दिल्ली से अयोध्या के लिए निकले तो वह पारंपरिक धोती-कुर्ता धारण किए हुए थे। पूजा के दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई धर्मगुरु भी मौजूद रहे।
#WATCH USA: A digital billboard of #RamMandir comes up in New York’s Times Square.— ANI (@ANI) August 5, 2020
Prime Minister Narendra Modi performed 'Bhoomi Pujan' of #RamMandir in Ayodhya, Uttar Pradesh earlier today. pic.twitter.com/Gq4Gi2kfvR

إرسال تعليق