बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस लगभग 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनका बयान भी दर्ज किया जा चुका है। वहीं, दूसरी ओर पटना में इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब बिहार पुलिस भी काफी एक्टिव हो गई है। बिहार पुलिस की भी एक टीम मुंबई में इस मामले में जांच में जुट गई है।
इसी बीच सुशांत के रूम पार्टनर रहे सिद्धार्थ पिठानी ने बताया है कि जिस दिन दिशा सालियान के निधन की खबर आई थी, उस दिन सुशांत काफी परेशान थे।



إرسال تعليق