दिशा सालियान का शव बिना कपड़ों पाए जाने वाली खबरों पर मुंबई पुलिस का जवाब!


 मुंबई पुलिस ने रविवार को उन मीडिया रिर्पोर्टों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि दिशा सालियान का शव बिना कपड़ों के पाया गया था।


पुलिस उपायुक्त (जोन-11) विशाल ठाकुर ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि दिशा सालियान का शव बिना कपड़ों के पाए जाने संबंधी रिपोर्ट बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दिशा के अभिभावकों की मौजूदगी में शव का पंचानामा भी किया था।


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा गत 8 जून की रात मलाड में एक इमारत से गिरने के बाद मृत पाई गई थीं। इसके 6 दिन बाद सुशांत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

Post a Comment

أحدث أقدم