मौसम विभाग ने कई राज्यों में 7 से 9 तक अगस्त तक जारी की भारी बारिश चेतावनी


मुंबई में मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर कहर ढाया है। मूसलाधारा बारिश और तेज हवाओं ने मुंबई की रफ्तार रोक, मायानगरी वालों को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। इसी बीच केरल के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वायनाड और कोझीकोड जिले आज भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के बाद भागामंदाला में जलभराव हुआ है।  वहीं बात करें बाकी राज्यों की तो बिहार में बारिश के कारण आई बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 7 अगस्त से भारी बारिश होने की अनुमान है। वहीं, 7 अगस्त को देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि 8 और 9 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा व दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी व राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। पहाड़ों में दिन आरामदायक होगा।


दूसरी तरफ कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने सुहाने मौसम का दीदार किय। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

Post a Comment

أحدث أقدم