मामला तुलसीपुर तहसील के बनकटवा गाँव का है। वर्ष 2018 में इस गाँव का विद्युतीकरण किया गया। गाँव के किसान शिवकुमार ने अपनी पत्नी सुनीता देवी के नाम से दिसम्बर 2018 में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत विद्युत कनेक्शन लिया था। अक्टूबर 2019 में शिवकुमार की पत्नी सुनीता देवी के नाम 1700 रुपये बिजली का बिल आया। यह बिजली का बिल लाकडाउन के कारण शिवकुमार जमा नही कर सका था। 29 जुलाई 2020 को शिवकुमार की पत्नी सुनीता देवी के नाम बिजली विभाग ने 6402507(चौसठ लाख दो हजार पांच सौ सात) रुपये का नोटिस भेज दिया और यह रुपये आठ अगस्त तक जमा करने का निर्देश दिया। यह नोटिस मिलने के बाद शिवकुमार और उसके परिजन सकते में आ गये।
शिवकुमार का कहना है कि यदि वह अपनी पूरी जमीन जायदाद बेच भी डाले तो भी वह इतने रुपये इकठ्ठा नही कर सकता। शिवकुमार ने यह भी बताया कि उसके घर में मात्र दो बिजली के बल्ब जलते है। ऐसे में इतना ज्यादा बिजली के बकाया भुगतान की नोटिस मिलना समझ से परे है। इस भारी भरकम राशि का बिल मिलने के बाद पूरे गाँव में हडकम्प मचा हुया है।

एक टिप्पणी भेजें