सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से किसने गायब किए 11 करोड़ रुपए? यहां देखें हिसाब किताब की लिस्ट!


सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला गहराता जा रहा है। हाल ही सुशांत की मौत पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि सत्य की जीत होगी। इस बीच सुशांत के खाते से 16 करोड़ रुपए का हिसाब किताब सामने आया है। मुम्बई पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2019 में सुशान्त के बैंक अकाउंट में करीब 16 करोड़ रुपए थे और दिसंबर में करीब 4 करोड़ रुपए डिपॉजिट हुए थे। इस वक्त सुशांत के अकाउंट में महज 5 करोड़ रुपए हैं। सुशांत के पिता का आरोप है 11 करोड़ रुपये कहां गए? सुशान्त के पैसे जो खुद पर खर्च हुए वो इस प्रकार है.....


- सुशांत सिंह ने करीब 10 लाख की फीस साल 2019 में अपने चार्टेड अकाउंटेंट को दी है।

- सुशांत सिंह का हर महीने का खर्च करीब 20 लाख रुपए था।

- इन 20 लाख में 10 लाख रुपये का खर्च बांद्रा वाले फ्लैट और लोनावाला वाले फार्म हाउस पर होता था।

- 2019 में सुशांत सिंह ने अपने एकाउंट से 2 करोड़ रुपये कैश निकाले थे।

- सुशांत सिंह जब हिंदूजा हॉस्पिटल में एडमिट थे तो अपने इसी एकाउंट से खर्च किया था ।


- सितंबर- अक्टूबर 2019 के महीने में सुशांत सिंह यूरोप टूर के लिए गए थे, जहां उन्होंने थॉमस कुक ट्रेवल कंपनी को 50 लाख रुपए पेमेंट दिया था।

- करीब 4 करोड़ रुपये सुशांत सिंह ने अपने म्यूचअल फंड में इन्वेस्ट किए हैं।

- इसके अलावा उनके एचडीएफसी अकाउंट में सिर्फ 4 लाख रुपए जमा थे। इनमें से उन्होंने सिर्फ 5 हजार रुपए ही खर्च किए हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने