राम जन्मभूमि पूजन के दिन राजस्थान में 50 मुस्लिम परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म


अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन के दिन ही राजस्थान के बाड़मेर जिले की पायला कला पंचायत समिति के मोतीसरा गांव में रहने वाले 50 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया। इन लोगों का कहना है कि उन पर किसी भी तरीके का कोई दबाव नहीं था।

इस मामले में हिंदू धर्म अपनाने वाले बुजुर्ग सुभनराम ने बताया कि मुगल काल में मुस्लिमों ने हमारे पूर्वजों को डरा धमकाकर मुस्लिम बनाया था। उन्होंने कहा, हम हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में मुस्लिम हमसे दूरी रखते हैं।


इतिहास की जानकारी होने के बाद हमने इस बात पर गौर किया कि हम हिंदू हैं और हमें वापस हिंदू धर्म ही अपना लेना चाहिए। हमारे रीति रिवाज पूरे हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं। इसी के बाद पूरे परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई और फिर घर पर हवन यज्ञ करा जनेऊ पहनकर परिवार के सभी 250 सदस्यों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है।

उन्होंने आगे बताया कि इतिहास की जानकारी होने के बाद हमने इस चीज के ऊपर गौर किया कि हम हिंदू  हैं और हमें वापस हिंदू धर्म में  जाना चाहिए। हमारे रीति रिवाज पूरे हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं। इसी के बाद पूरे परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई और फिर घर पर हवन यज्ञ कराकर जनेऊ पहनकर परिवार के सभी 250 सदस्यों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली।


वहीं, गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि ढाढ़ी जाति के परिवार के सदस्यों ने बिना किसी दबाव और अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की है. संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म को अपना सकता है। इसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं, बल्कि पूरे गांव ने इनके इस फैसले का सम्मान किया है. इस मौके पर बाड़मेर जिले सहित आसपास के अन्य दर्जनों हिंदू संतों को खासतौर से बुलाया गया था और उनके सानिध्य में ही इन लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم