महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव जारी, पिछले 24 घंटे में बढ़े इतने संक्रमण के मामले


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10309 नए मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 468265 पर पहुंच गए। वहीं संक्रमण से 334 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।


एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 334 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 16476 पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि संक्रमण के 10309 नए मामले सामने आना अब तक का सर्वाधिक आंकडा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 6165 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जिन्हें मिला कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 305521 हो गई है।


अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी संक्रमण के 1,45,961 मामले हैं। बीएमसी ने मुंबई में 1,125 मामले दर्ज किए जिससे संक्रमण के मामले 119240 हो गए, जबकि पुणे नगर निगम ने 1282 मामले दर्ज किए जिससे वहां संक्रमण के कुल मामले 65136 हो गए।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले 468265 हैं। इस महामारी से 16476 लोगों की मौत हो चुकी है। 305521 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है वहीं 145961 लोगों में अब भी संक्रमण है और 2413510 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم