दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी, बीते 24 घंटे में मात्र इतने नए केस


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। मंगलवार को एक बार फिर एक हजार से कम नए केस सामने आए हैं। दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में मात्र 674 नए मामले सामने आए हैं। आज लगातार तीसरा दिन है जब एक हजार से भी कम मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले रविवार को 961 और सोमवार को 805 केस आए थे।


हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, 674 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 39 हजार 156 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 972 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। इसी के साथ इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 25 हजार 226 तक पहुंच गई है।


राहत की बात यह है कि आज दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 के नीचे आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित सिर्फ 12 मरीजों की जान गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अबतक 4033 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है।
दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 10 हजार के नीचे आ गई है। राजधानी में 9897 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें से आधे से ज्यादा यानी 5461 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم