दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 40 हजार के पार, बीते 24 घंटे में इतने केस


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1076 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंच गई गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 1076 नए मरीज मिले हैं वहीं, 11 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।


स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,40,232 हो गई है। आज दिल्ली में 890 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए। राजधानी में फिलहाल 10,072 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 1,26,116  मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 4044 हो गई है।


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 4870 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 11,915 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 10,99,882 जांचें हुई हैं। रविवार को यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 481 रह गई।

Post a Comment

أحدث أقدم