स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,40,232 हो गई है। आज दिल्ली में 890 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए। राजधानी में फिलहाल 10,072 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 1,26,116 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 4044 हो गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 4870 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 11,915 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 10,99,882 जांचें हुई हैं। रविवार को यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 481 रह गई।
Delhi reports 1076 new #COVID19 positive cases and 11 deaths today. Total number of cases now at 140232 including 126116 Recovered/Discharged/Migrated cases, 10072 active cases and 4044 deaths. pic.twitter.com/CLFr1faiTY— ANI (@ANI) August 5, 2020



एक टिप्पणी भेजें