श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) ने आतंकी हमले की योजना तैयार की है। देश की खुफिया एजेंसी RAW राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक भारत में हमले के लिए लश्कर और जैश के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में विशेष आतंकी ट्रेनिंग कराई गई है।
दरअसल 5 अगस्त को आर्टिकल-370 को खत्म किए को एक साल पूरे होने वाले हैं, ऐसे में आतंकी इसको जरिया बनाकर राम मंदिर में अड़ंगा डालने की कोशिस कर सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं और इस दौरान 200 मेहमानों को भी न्योता भेजा गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों की विशेष टीमें अयोध्या, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।



إرسال تعليق