मामला बिहार का है.. यहां भारत लाइव टीवी के एक रिपोर्टर ने लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए बेहद प्रभावी तरीका निकाला। इस टीवी रिपोर्टर ने लोगों के सामने पहले तो गधे का इंटरव्यू लिया और फिर जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया था, उन लोगों के भी इंटरव्यू लिए। इसी दौरान इस रिपोर्टर ने मजाकिया अंदाज में लोगों को जागरुक किया और उन्हें मास्क पहनने को मजबूर किया।
दरअसल इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इसमें रिपोर्टर ने सबसे पहले एक गधे से साल किया कि वो बिना मास्क के सड़क पर क्यों बैठा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर को लेकर भी सवाल किया। इसके बाद बारी थी उन राहगीरों की जो बिना मास्क घूम रहे थे। इसमें रिपोर्टर ने युवकों और बुजुर्गों से इंटरव्यू किया और उन्हें मास्क नहीं पहनने पर टोका और समझाया।
लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वे यह कह रहे हैं गैर जिम्मेदार लोगों को समझाने का ये बेहद कारगर तरीका है। कई लोगों ने तो इसे कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता कैम्पेन का अभी तक का सबसे उम्दा और प्रभावी वीडियो बताया। ये वीडियो फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा लोग पत्रकार की प्रशंसा करते हुए तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
That’s an innovative way to spread awareness. Kudos to this guy pic.twitter.com/HenpeOaHA0— Roop Darak BHARTIYA (@iRupND) July 21, 2020

एक टिप्पणी भेजें