राजस्थान में अब तक के रिकॉर्ड 866 कोरोना पॉजिटिव केस, यहां मिले सर्वाधिक संक्रमित


राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत हो गई। जबकि अब तक के रिकॉर्ड 866 पॉजिटिव मरीज सामने आये है। अजमेर में 1, भरतपुर में 1, जयपुर में 2, झुंझुनूं में 1 और उदयपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हुई। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 530 पहुंच गया है। वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हजार 437 पहुंच गई है।


जोधपुर में सर्वाधिक 171 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। अजमेर- 41, अलवर- 164, बांसवाड़ा- 1, बारां- 1, बाड़मेर- 24 पॉजिटिव, भरतपुर- 9, भीलवाड़ा- 9, बीकानेर- 5, चित्तौडगढ़- 1, चूरू- 11, दौसा- 3 पॉजिटिव, धौलपुर- 5, डूंगरपुर- 2, श्रीगंगानगर- 6, हनुमानगढ़- 3, जयपुर- 95 पॉजिटिव, जैसलमेर- 2, जालोर- 11, झालावाड़- 1, झुंझुनूं- 12 , करौली- 3 पॉजिटिव, कोटा- 33, नागौर- 53, पाली- 138, राजसमंद- 19, सवाई माधोपुर- 5 पॉजिटिव, सीकर- 7, सिरोही- 22,  टोंक- 4, उदयपुर 5 पॉजिटिव मरीज सामने आये है। 


प्रदेश में 19 हजार 502 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है। वहीं 18 हजार 930 मरीज इलाज के लिए अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए है। अगर बात करें एक्टिव मरीजों की, तो 6405 मरीज अस्पताल में उपचाररत है। कुल कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या 6 हजार 307 पहुंच गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم