बारिश के मौसम की शुरुआत हो जाने से गर्मी से राहत मिल गई है। पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय कम या ज्यादा बारिश हो रही है। बारिश का मौसम जितना खुशनुमा होता है ठीक उतना ही संक्रामक बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में बारिश से भीगने से बचना चाहिए। अगर आप किसी वजह से बारिश में भीग गए हैं, तो आपको और ज्यादा सावधआनी बरतनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे आप बारिश में भीगने के बाद अपनाएंगें तो बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.....
- अगर आप किसी वजह से बारिश में भीग गए हैं, तो घर आने के बाद सबसे रहले अपने कपड़े बदल लें। क्योंकि गीले कपड़ों से आपको ठंड लग सकती है। कई लोगों में इस वजह से सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। कपड़े बदल लेने से ठंड लगने की संभावना कम हो जाएगी।
- बारिश में अगर आप ज्यादा भीग गए हैं, तो आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इसके बाद अपने पूरे शरीर को खासकर बालों को अच्छी तरह सुखा लें ताकि बीमार ना पड़ें। बारिश में बालों को भीगने की वजह से सिर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बालों को धोकर अच्छी तरह सुखा लेंगे तो संक्रमण की संभआवना कम हो जाएगी।
- बारिश का मौसम ठंडा होता है। हर ओर पानी-पानी होने के कारण इस मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- बारिश में लोग घर में हो या बाहर चाय और पकौड़े की तलब लगने लगती है। वहीं कुछ लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं।, जबकि इस मौसम में बाहर के चीजों का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। अगर आप भीग गए हैंं तो ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचें।
إرسال تعليق