कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 45,720 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 1129 लोगों की जान चली गई है। अगर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रतिदिन जारी किए जाने वाले आंकड़ों की बात करें तो नए मामले और मौत की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
रियाद से 14 तारीख को देश आए एक व्यक्ति ने यहां आते ही खुद टेस्ट कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। संबंधित व्यक्ति मोनू कुमार सऊदी अरब के अल कासिम प्रांत में रह रहा था। वह 14 तारीख को रियाद की फ्लाइट से वाया दिल्ली लखनऊ पहुंचा था। वहां से वह अपने घर संत कबीर नगर चला गया।




एक टिप्पणी भेजें