राजस्थान में कोरोना को लेकर दिन प्रतिदिन स्थितियां भयावह होती जा रही है। नए कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने चिकित्सा महकमे की नींद उड़ा रखी है। चार दिन से लगातर नए कोरोना पॉजिटिव मरीज 900 पार आ रहे थे वहीं आज थोडी राहत के साथ 886 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं और 11 मौत कोरोना से दर्ज की गई है। जोधपुर में 243 नए मरीज सामने आए हैं जो यहां अब तक के सर्वाधिक हैं।
प्रदेश में जोधपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जोधपुर में अब तक कोरोना के 5398 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं वहीं जयपुर में अब तक आए कोरोना के मरीजों की संख्या 4626 है। पाली और अलवर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातर बढ़ रही है।
जोधपुर में 243, अलवर में 133, जयपुर में 95, पाली में 54, अजमेर में 43, बांसवाड़ा में 5, बांरा में 10, बाड़मेर में 12, भरतपुर में 36, भीलवाड़ा में 15, बीकानेर में 41, बूंदी में 9, चित्तौडगढ़़ में 1, चूरू में 6, दौसा में 3, डूंगरपुर में 17, श्रीगंगानगर में 15, हनुमानगढ़ में 6, जैसलमेर में 2, झुंझुनूं में 1, करौली में 5, कोटा में 41, नागौर में 28, सवाई माधोपुर में 3, सीकर में 42, सिरोही में 5, सीकर में 2 व उदयपुर में 11 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।
एक टिप्पणी भेजें