महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट जारी, बीते 24 घंटे में इतने नए केस


महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 9,895 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,47,502 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि इस महामारी से 298 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,854 हो गई।


पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 6,484 मरीज ठीक हो गए। वक्तव्य के अनुसार अब तक राज्य में कोविड-19 के कुल 1,94,253 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी 1,40,395 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक कुल 17,37,716 लोगों की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है।


इस बीच, मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के छह नये मरीज सामने आने से वहां इस महामारी के मामले बढ़कर 2,513 हो गये। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में धारावी में छह नये मरीज सामने आने से कोविड-19 के मामले बढ़कर 2513 हो गये हैं। बुधवार को इस झुग्गी बस्ती में कोविड-19 के पांच नये मरीज सामने आये थे।

Post a Comment

और नया पुराने