दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1647 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 41 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को कुल 22 हजार 528 सैंपल की जांच हुई है। राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से कंटेनमेंट जोन की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है और राजधानी में अभी भी कुल 659 ही कंटेनमेंट जोन हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, आज दिल्ली में कुल 22 हजार 528 सैंपल की जांच हुई। इसमें से 15 हजार 964 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 6564 जांच आरटीपीसीआर माध्यम से की गई। दिल्ली में अभी तक सात लाख 36 हजार 436 सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रति दस लाख व्यक्ति के हिसाब से 38 हजार 759 लोगों की जांच हो रही है।




إرسال تعليق