पिछले वर्ष से बेहतर रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम, यहां देखें रिजल्ट


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं (सैकण्डरी) परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस बार बोर्ड परिणाम जयपुर के शिक्षा संकुल स्थित कार्यालय ने जारी किया गया।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शाम चार बजे परिणाम जारी किया। 10वीं का रिजल्ट 80.63 प्रतिशत रहा। इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा। पिछले वर्ष रिजल्ट 79.85 रहा था।


इस परीक्षा के लिए ग्यारह लाख छियासी हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 11 लाख 79 हजार 830 परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा परिणाम rajresults.nic.in पर देखा जा सकता है।


दरअसल, 10वीं की शेष परीक्षाएं जून के अंत में आयोजित की गई थीं। कोरोना संकट के कारण 10वीं के समाजिक विज्ञान और गाणित दो पेपर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थीं। राजस्थान बोर्ड ने इन्हें दोबारा कराने का फैसला लिया था।

Post a Comment

أحدث أقدم