डार्क मोड फीचर सबसे पसंद किए जाने वाले फीचर्स में से एक है। कंपनी ने अपने मैसेजिंग ऐप Whatsapp और Instagram के लिए भी इस फीचर को रोलऑट किया था। अब यूजर्स फेसबुक अपने प्रोफाइल के लिए भी इस फीचर को रोल आउट करने जा रहा है।
इसके अलावा, कंपनी एंड्रॉयड ऐप में कई नए फीचर्स भी लॉन्च कर रही है। इसमें कोरोना वायरस ट्रैकिंग फीचर और एक क्विट मोड शामिल है। इससे पहले, फेसबुक द्वारा iOS के लिए क्विट मोड फीचर इस साल की शुरुआत में अप्रैल में जारी किया गया था। इस बीच, फेसबुक के डेस्कटॉप के लिए भी हाल ही में डार्क मोड फीचर मिला है।
डार्क मोड फीचर भी एक टॉगल के साथ आता है जो यूजर्स को यह चुनने की अनुमति देगा कि वे इस मोड को अप्लाई करना चाहते हैं या नहीं। यूजर्स इसे सिस्टम सेटिंग्स के अनुसार बदलने के लिए भी सेट कर सकते हैं। काले रंग का उपयोग करने के अलावा, फेसबुक के डार्क मोड में ग्रे के कुछ शेड्स हैं। इसके अलावा, कंपनी एप्लीकेशन में 'टाइम स्पेंट ऑन फेसबुक' फीचर के डिजाइन में भी बदलाव कर रही है।
साथ ही कंपनी ऐप में एक और फीचर जोड़ेगी जो यूजर्स के आस-पास COVID-19 मामलों और देश के लिए सामान्य मामलों की जानकारी देता है। डेटा को यूजर्स द्वारा चुनी गई समय अवधि के आधार पर अपडेट किया जाएगा।





إرسال تعليق