ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आपके किचन की ये गलतियां कर सकती है आपको कंगाल, जाने !!


वास्तु के अनुसार किचन का बहुत महत्व होता है। वास्तु के अनुसार यदि किचन गलत दिशा में हो तो इसका असर पुरे परिवार के सदस्यों के ऊपर पड़ता है। क्योंकि इसी जगह से घर का वास्तु और लोगों का सेहत जुड़ी होती हैं। किचन को लेकर कुछ बातों को ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता है। तो आइये जानते है की कौन-सी हैं ये गलतियां और उनके आसान उपाय...

किचन में मंदिर - जिस लोगो के घर में किचन के अंदर ही मंदिर होता है, वहां रहने वाले गरम दिमाग के होते हैं। परिवार के किसी सदस्य को रक्त संबंधी शिकायत भी हो सकती है।
इसका उपाय - मंदिर को किचन से हटा कर कहीं और स्थापित करें।

किचन में स्टोर रूम - जिस घर में किचन के अंदर ही स्टोर हो तो गृहस्वामी को अपनी नौकरी या व्यापार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसका उपाय - इनसे बचने के लिए स्टोर रूम में चांदी का सिक्का रखें।

किचन व बाथरूम की दिशा - जिस घर में किचन व बाथरूम एक सीध में हों, वहां रहने वाले लोगों का स्वास्थय ठीक नहीं रहता। साथ ही कन्याओं के जीवन में अंशाति रहती है।
इसका उपाय - बाथरूम में कटोरीभर नमक रखें, समय-समय पर बदलते रहें।

किचन और मेन गेट की दिशा - घर के मेन गेट के ठीक सामने किचन नहीं बनाना चाहिए। मेन गेट के एकदम सामने का किचन घर के सदस्यों के लिए अशुभ रहता है।
इसका उपाय - मेन गेट और किचन के बीच पर्दा लगा दे।

पानी की टंकी - यदि किचन पानी की टंकी या कुएं के साथ लगा हो तो मतभेद रहते हैं। घर के स्वामी को धन कमाने के लिए बहुत परेशानियां आती हैं।
इसका उपाय - टंकी या कुंए पर क्रिस्टल लटका दें।

Post a Comment

और नया पुराने