लड़की की ठोड़ी से जानिए उसके व्यक्तित्व से जुड़े ये गुप्त राज़, ऐसे जाने !


किसी भी इंसान के चेहरे के किसी भी एक हिस्से को हटा दिया तो सुंदर चेहरा भी बदसूरत हो जाएगा। आज हम बात कर रहे हैं चेहरे के सबसे निचले भाग में स्थित ठोड़ी की। ठोड़ी के प्रकारों के आधार पर ही मनुष्य के गुण-अवगुण तथा स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। तो आइये जानते है की किस प्रकार की ठोड़ी वाले व्यक्ति कैसे होते है। आइये जाने..... 

सामान्य ठोड़ी - ऐसे ठोड़ी वाले लोग हमेशा सच बोलने वाले और अपने नियमों का पालन करने वाले होते हैं। ये लोग गंभीर और कम बोलने वाले होते हैं। ये कम जरूर बोलते हैं, लेकिन जब भी बोलते हैं काम की बात ही बोलते हैं।

लंबी ठोड़ी - जिन लोगों की ठोड़ी सामान्य से थोड़ी लंबी होती है, ऐसे लोगों में अनेक गुण होते हैं। ऐसे ठोड़ी वाले लोगों का मन स्थिर रहता है। ये एक ही लक्ष्य बनाकर लगातार उसे पाने के लिए संघर्ष करते हैं। जब तक ये अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते, चैन से नहीं बैठते।

छोटी ठोड़ी - ऐसी ठोड़ी वाले लोग आलसी, असंतोषी, विवेकहीन और काम से भागने वाले होते हैं। इनके मन में कोई महत्वाकांक्षा नहीं रहती। इसलिए ये कामचोर प्रवृत्ति के होते हैं।

गोल ठोड़ी - ऐसे लोग हर काम बहुत जल्दबाजी में करते हैं, इसलिए कभी-कभी इनके काम बिगड़ भी जाते हैं। ये लोग स्वयं को क्रोधी दिखाने का प्रयास तो करते हैं, लेकिन ये अंदर से बहुत डरपोक होते हैं। ये उत्तेजित और असभ्य भी होते हैं।

अण्डाकार ठोड़ी - इस प्रकार की ठोड़ी वाले लोग भावुक, नटखट, कलाप्रेमी, व्यवहारिक और ऊंचे विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोग कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। इनका जीवन एक खुली किताब की तरह होता है।

मुख के अंदर दबी हुई ठोड़ी - इस प्रकार की ठोड़ी वाले लोग काफी चंचल होते हैं। साथ ही ये आलसी, निराशावादी व मायूस भी होते हैं। ये मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ नहीं होते। इसलिए इनमें सोचने-समझने की क्षमता भी आमतौर पर थोड़ी कम होती है। ये बहुत अधिक बोलते हैं, लेकिन ये क्या बोल रहे हैं और क्यों बोल रहे हैं, इस बात का अंदाजा इन्हें भी नहीं होता।

आगे निकली हुई ठोड़ी - ऐसे ठोड़ी वाले लोग अपने काम के लिए कर्मठ और गतिशील तो होते हैं, लेकिन फिर भी इनमें बहुत से अवगुण भी होते हैं। ऐसी ठोड़ी वाले लोग स्वार्थी, पैसों के लिए कुछ भी करने वाले, धूर्त और कपटी होते हैं। इन पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता। 

Post a Comment

और नया पुराने