वास्तु में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसका हमारी दिनचर्या और हमारी मेहनत पर असर पड़ता है। वास्तु के हिसाब से कुछ पेड़ों का घर के आसपास होना अशुभ माना जाता है तो दूसरी ओर कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें लगाने से आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-से पेड़ पौधे हैं जिन्हें घर में ज़रूर लगाना चाहिए –
आंवले का पेड़ - वास्तु के अनुसार आंवले का पेड़ घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह आपके ज़िंदगी के हर कष्टों को दूर करने में मदद करता है। आंवले के पेड़ को घर के उत्तर या फिर पूरब दिशा में ही लगाएं।
नारियल का पेड़ - बाहर से कठोर और अंदर से नरम दिखने वाला नारियल का पेड़ लगाने से आपका व सारे परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है। यही नहीं, इस पेड़ को घर में लगाने से आपको हमेशा तरक्की मिलती रहेगी। अब ज़्यादा सोचना क्यों आज ही घर पर नारियल का पेड़ लगा लें।
केले का पौधा - यूं तो हम अकसर पूजा-पाठ के लिए केले के पत्तों का इस्तेमाल खूब किया करते हैं। बता दें कि केले के पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है।



إرسال تعليق