लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने घर में फोटोशूट कराया है। आपको बता दे की एक फोटो तो उन्होंने अपने वॉशरूम में क्लिक कराई है। तापसी ने मैगजीन के कवर का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप लॉकडाउन की वजह से अपने स्टाइलिस्ट, फोटोग्राफर, कन्सेप्ट डिजाइनर, फोटो एडिटर, आर्ट डायरेक्टर के साथ फंसे हो तो कुछ ऐसा निकल कर आता है।'
बता दें कि तापसी का यह फोटोशूट उनकी रूममेट देवकी ने किया है। तापसी ने इस फोटोशूट के लिए खुद अपना मेकअप और हेयर स्टाइलिंग की है।फोटो में आप देखेंगे कि तापसी वॉशरूम की स्लैब में बैठकर लिपस्टिक लगा रही हैं। मैगजीन के कवर में कैप्शन लिखा है, 'अपनी स्क्रिप्ट खुद लिख रही हैं तापसी पन्नू।
तापसी ने कुछ दिनो पहले पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं किसी से भी कुछ भी छुपाना नहीं चाहती हूं। मेरी जिंदगी में एक स्पेशल व्यक्ति है, और मुझे इस बात को अपनाने में गर्व महसूस हो रहा है। लेकिन हां, मैं सिर्फ इसके बारे में इसलिए बात नहीं करना चाहती हूं कि मैं सुर्खियों में आ जाऊंगी।



إرسال تعليق