क्रिकेट में एक समय सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली की जोड़ी वर्ल्ड की सबसे बेस्ट मानी जाती थी। आईसीसी ने बेस्ट ओपनिंग जोड़ी की फोटो में सचिन और गांगुली के साथ उनके आंकड़े दर्शाते हुए ट्वीट किया था। तेंदुलकर ने उस ट्वीट का जवाब देते हुए गांगुली को टैग किया और पूछा कि हमारे समय में दो नई बॉल और घेरे से बाहर चार ही फील्डर का नियम होता तो हम कितने रन बनाते?
आईसीसी के ट्वीट में लिखा हुआ था कि 176 मैचों में सचिन और गांगुली ने साथ में बल्लेबाजी करते हुए 8227 रन बनाए। 47 से ज्यादा की औसत से बनाए गए इन रनों को कोई हासिल नहीं कर पाया। अन्य जोड़ियाँ छह हजार रन भी नहीं बना पाई। सचिन ने इसका जवाब देते हुए गांगुली से पूछा "दादी यह हमें पुरानी यादों में ले जा रहा है, रिंग के बाहर चार फील्डर और दो नई गेंद के नियम में हम कितने और रन बनाते?"
सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में दो नई गेंद इस्तेमाल होने वाले नियम पर कटाक्ष किया। इसके अलावा सीमा रेखा पर चार फील्डर रह सकते हैं। पहले एक ही नई गेंद होती थी और 15 ओवर के पावरप्ले के बाद पांच फील्डर सीमा रेखा पर होते थे। गेंद जल्दी पुरानी होने से शॉट लगाने में बल्लेबाजों को खासी मुश्किल होती थी।



إرسال تعليق