श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2014 के दिन भारतीय खिलाडी रोहित शर्मा ने उस मैच में 264 रन की असाधारण पारी खेली थी और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 33 चौके व 9 छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 152.60 का था और उन्होंने 173 गेंदों का सामना करते हुए ये पारी खेली थी।
रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे का सबसे बड़ा निजी स्कोर तो बनाया ही साथ ही साथ उन्होंने वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। इससे पहले किसी भी अन्य खिलाड़ी ने इतने चौके एक पारी में तो नहीं लगाए थे। वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दो भारतीय बल्लेबाज दूसरे नंबर पर हैं।
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं और दोनों ने वनडे मैच की एक पारी में 25-25 चौके लगाने का कमाल किया है।
वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से चार बल्लेबाज हैं। सनथ जयसूर्या, मार्टिन गप्टिल, डेविड वार्नर और फखर जमां ने किसी वनडे मैच की एक पारी में 24-24 चौके जड़ने का कमाल किया है।



एक टिप्पणी भेजें